धनबाद ब्यूरो

धनबाद : क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी एवं क्षेत्रीय प्रमुख मधुमय नाथ धनबाद पहुंचे। इसकी जानकारी देते हुए धनबाद जिला क्रीड़ा भारती के मंत्री पप्पू कुमार ने बताया कि दो वर्ष पूर्व क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन का एतिहासिक आयोजन करनेवाले धनबाद के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्याक्त करने महामंत्री महाराष्ट्र से आये, धनबाद रेलवे स्टेशन पर राज चौधरी एवं मधुमय नाथ का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। जिसमें धनबाद मे निवास करनेवाले राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी, प्रांत उपाध्यक्ष ललन कुमार, प्रशांत बनर्जी , जिलाध्यक्ष दयानन्द तिवारी, मंत्री पप्पू कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, सह मंत्री सुन्दरजीत बर्णवाल, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सोमनाथ, अक्षय कुमार, पप्पूv यादव, रौनक हुसैन, कृष्ण कान्त पाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम सेन्ट जेवियर स्कूल मेंb पुरे प्रांत से आये कार्यकर्ताओं की प्रांतीय बैठक का आयोजन किया गया। विद्दालय के प्राचार्य राज प्रकाश तिवारी ने मोमेंटो देकर अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात बैठक मे संगठन विस्तार, कार्य करने के तरिके एवं खेलों के आयोजन पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रांतीय बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष फूल सिंह, प्रांतीय मंत्री राजीव कुमार, सक्षम महिला निर्भर महिला की क्षेत्रीय प्रमुख शकुंतला मिश्रा, उपाध्यक्ष ललन कुमार, कौशल कुमार सिंह उपस्थित थे। संध्या समय राजकमल सरस्वती विद्दा मंदिर में धनबाद जिला की बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम राज चौधरी का स्वागत अंग वस्त्र देकर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सोमनाथ भट्टाचार्य ने किया। 34वीं राष्ट्रीय खेल मे झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली आरती कुमारी ने मधुमय नाथ का स्वागत किया। और झारखंड स्तर के कब्बडी निर्णायक एवं कोच पप्पू यादव ने संजय तिवारी का स्वागतय किया। अपने उदबोधन मे राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी ने क्रीड़ा भारती की सम्पूर्ण जानकारी समेत अतिथियों का परिचय करवाया। मधुमय नाथ ने देशभक्त खिलाड़ियों के निर्माण पर जोर दिया, राज चौधरी ने अपने अनगिनत अनुभव साझा किए। साथ ही धनबाद जिला को राष्ट्रीय अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए महिला शक्ति को निडरता के साथ अपने बच्चों के पालन पोसन करने का आह्वान किया। साथ ही क्रीड़ा भारती के उद्देश्य समेत समाजीक विषयों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। धन्यवाद ज्ञापन विद्दालय के अध्यक्ष शंकर दयाल बुधिया ने किया। संचालन जिलाध्यक्ष दयानंद तिवारी ने किया। जिला बैठक में प्रमुख रूप से प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार, कार्यालय प्रमुख रास बिहारी मंडल, ललन कुमार, प्रशांत बनर्जी, अशोक कुमार सिंह, रविंद्र ओझा, दिनेश मंडल, कंचन माला सिंह, सक्षम महिला निर्भर महिला की जिलाध्यक्ष रंजना सिंह, तेज बहादुर सिंह, दिप्ती सिंह, सुदीप चक्रवर्ती, मनीष कुमार, सत्यम राय, सुंदरजीत बर्णवाल, पंचम शर्मा, संजय रवानी, मनोज कुमार सिंह, गणेश सिंह, विवेक विशाल, अरूण कुमार, अक्षय कुमार, संजय शर्मा, मिलन सिंह, संजय अग्रवाल, आरती कुमारी, माया कुमारी , अंजली सिंह, राहुल शर्मा, डॉ. यू.पी.सिंह, विनायक वैभव अमित साव, मनिष कुमार, अभय कुमार पांडेय, अजय कुमार सिंह उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *